पटना, फरवरी 14 -- संकट से जूझ रही कोहिरा नदी को सोन से जोड़ा जाएगा। इससे न केवल कोहिरा नदी को नया जीवन मिलेगा, बल्कि किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सकेगा। जल संसाधन विभाग ने इसकी कार्ययोजना तैयार कर काम प्रारंभ कर दिया है। विभाग ने अगले 16 महीने में इन्हें जोड़ने का लक्ष्य तय किया है। अगले वर्ष जून तक इस काम को पूरा करने की योजना बनाकर काम किया जा रहा है। विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल खुद इसकी निगरानी कर रहे हैं। कोहिरा कैमूर जिले की प्रमुख नदी है और कभी बड़ी आाबादी की जीवन रेखा थी। धीरे-धीरे नदी खुद ही संकट में आ गयी। कोहिरा नदी इस समय भीषण जल संकट से जूझ रही है। साल में अधिसंख्य दिनों तक सूखी ही रहती है। हाल यह हो गया है कि इस नदी का बड़ा हिस्सा छोटे-छोटे तालाब के रूप में तब्दील हो चुका है। इससे नदी में जल का प...