बांदा, मई 12 -- बांदा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक वर्ष तक सोना न खरीदने की अपील के बाद मंगलवार को सराफा बाजार में बेचैनी व चिंता दोनों नजर आईं। सहालग होते हुए भी आभूषण की दुकानों से ग्राहक नदारद रहे और सड़कों पर सन्नाटा जैसे नजारा रहा। कुछ शोरूम में शादी-ब्याह के लिए जेवर खरीदने के लिए ग्राहक तो आए, पर ज्यादातर ने सिर्फ चांदी के ही आभूषण खरीदे। मंदी के इस दौर में कई कारोबारियों ने दूसरा कारोबार जैसे स्कूल आदि खोलने की योजना बना ली है। मंदी व अपील के असर से जूझते सराफा कारोबारियों का कहना है स्थिति यह है कि फायदा छोड़िए शोरूम का खर्च नहीं निकल पा रहा है। मजबूरी में अब दूसरा कारोबार खोलने की तैयारी कर रहे हैं। आपके अपने हिन्दुस्तान अखबार ने मंगलवार को शहर के सराफा बाजार में पड़ताल की तो कारोबारियों ने अपनी पीड़ा उजागर की। कहा कि अपील ...