मोतिहारी, मई 12 -- रक्सौल, नगर संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद सराफा बाजार में बेचैनी बढ़ गई है। आयात घटाने और घरेलू सोने के उपयोग को प्रोत्साहित करने के संकेतों ने ज्वेलरी कारोबारियों की चिंता बढ़ा दी है। बड़े से लेकर छोटे कारोबारी एक ही मांग दोहरा रहे हैं। इस संकट से उबारने के लिए विशेष पैकेज आवश्यक है। रक्सौल के पॉश इलाके या मुख्य बाजार में ज्वेलरी शोरूम चलाना अब आसान नहीं रहा। रक्सौल के एक बड़े ब्रांड ज्वेलर्स की दुकान दो वर्ष पूर्व आरम्भ हुआ। प्रो राईट अरविंद सर्राफ का कहना है कि अभी सोना में उतार चढ़ाव से व्यापार पर व्यापक असर पड़ा है। यह भी पढ़ें- संकट से उबारने के लिए विशेष पैकेज की मांग मेंटेनेंस खर्च अधिक व बिकवाली में मंदी से कारोबार प्रभावित हुआ है। कंपनी अब स्टाफ घटाने और एक्सचेंज स्कीम पर जोर दे रही है। व...