रामगढ़, मार्च 15 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी अस्पताल चौक स्थित संकट मोचन मंदिर समिति की बैठक रविवार को हुई। बैठक में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी संकट मोचन मंदिर में रामनवमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही रामनवमी पर्व को लेकर मंदिर की विद्युत सजावट करने और प्रसाद वितरण की तैयारी पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता बृजकिशोर पाठक ने की। जबकि बैठक में राजीव रंजन मिश्र, शिवनाथ प्रसाद, दिलीप दत्ता, सुनील सिन्हा, कृष्णा प्रसाद, दिलीप रवानी, संजय मालाकार, गणेश प्रजापति, विष्णु अग्रवाल, महेंद्र प्रजापति आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...