गाजीपुर, जून 10 -- गाजीपुर, संवाददाता। जनपद में ज्येष्ठ अधिमास के छठे मंगलवार को जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर स्थित संकट मोचन मंदिर में संगीतमय सुन्दरकाण्ड का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शीतल जल वितरण एवं भंडारे का भी आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर के पुजारी अंजनी ने बताया कि जनपद न्यायाधीश धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय के निर्देश पर और सिविल बार के अधिवक्ताओं के सहयोग से प्रत्येक मंगलवार को संकट मोचन मंदिर में श्रीराम भक्त हनुमान की आराधना की जाती है। इसी क्रम में मंगलवार को हरिशंकरी और फाक्सगंज की भजन मंडली ने संगीतमय सुन्दरकाण्ड का पाठ प्रस्तुत किया। इस दौरान जनपद न्यायाधीश धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय ने भी भजन मंडली के साथ सुन्दरकाण्ड का वाचन किया। कार्यक्रम के बाद भजन कलाकारों पंडित कृष्ण बिहारी त्रि...