संकट मोचन मंदिर में एसडीएम ने की महाआरती
बदायूं, मई 25 -- एसडीएम राजेश कुमार सिंह ने नगर के मोहल्ला संख्या चार स्थित श्री संकट मोचन दरबार पहुंचकर विधि-विधान से महाआरती में भाग लिया। इस दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गूंज उठा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। महाआरती के बाद एसडीएम ने श्रद्धापूर्वक शनि देव की खिचड़ी प्रसाद ग्रहण की तथा मंदिर में क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। दरबार के प्रधान मंहत संजय शर्मा समेत श्रद्धालुओं ने पटका पहनाकर एसडीएम का स्वागत किया। आलोक सक्सेना, अंशुल वाष्र्णेय, शिवांक शर्मा, नितिन बाबू, कुसुम शर्मा, श्रेया शर्मा, अनुराग माहेश्वरी, राजेश कुमार, मनोज कुमार एवं मंदिर समिति के सदस्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.