औरंगाबाद, अप्रैल 1 -- अम्बा बाजार के औरंगाबाद रोड स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर परिसर में बुधवार से धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत हुई। यह आयोजन संकट मोचन हनुमान भक्त समिति के द्वारा किया जा रहा है। चैत्र पूर्णिमा के अवसर पर विधि-विधान से पूजन कर 24 घंटे के अखंड कीर्तन का शुभारंभ किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर जय श्री राम और वीर हनुमान के जयकारों से गूंज उठा। कीर्तन में स्थानीय नेउरा, घेउरा, भट्ट बिगहा, सरडीहा, चांद खाप, नोनिया बिगहा, खैरा, खैरा हरनाथ, गंगहर, बेदौली, लखया, शाहपुर, कसौटी, ढूंढा, सिमरा आदि कीर्तन मंडलियों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। मंदिर प्रांगण को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। आयोजन समिति के अनुसार बुधवार शाम भंडारे का आयोजन होगा, जिसमें अम्बा और आसपास के गांवों से हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.