सोनभद्र, फरवरी 6 -- सोनभद्र। राबर्ट्सगंज ब्लाक के ग्राम सभा परासी पांडेय के खैरही मौज में शुक्रवार को संकट मोचन मंदिर का निर्माण व मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस दौरान एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय सचिव राघवेंद्र नारायण ने संकट मोचन प्रभु हनुमान की पूजा अर्चना कर सभी क्षेत्र व देश वासियों के कल्याण की कामना की। इस मौके पर कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष अमरेश देव पांडेय, आरटीआई के अध्यक्ष श्रीकांत मिश्रा, ग्राम प्रधान चंद्र किशोर देव पांडेय, लरेंस एथोनी, हेमनाथ दुबे, मुनव्वर अली, बल्लू कोल, प्रदीप कोलजी, रियाजुल हुसैन, उमेश बियार, लाल जी बियार, सुरेश कुमार सिंह, दद्दू बियार, अर्जुन बियार, चंपा देवी, दुलारी देवी आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.