लातेहार, मार्च 23 -- लातेहार। शहर के जुबली रोड स्थित श्री संकट मोचन भवानी मंदिर का द्वितीय वार्षिकोत्सव आज दिन सोमवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ प्रारंभ होगा। तीन दिवसीय इस आयोजन की सभी तैयारियां मंदिर समिति द्वारा पूर्ण कर ली गई हैं। कोषाध्यक्ष सीतेश कुमार ने बताया कि सोमवार को भव्य कलश यात्रा के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। वहीं 24 मार्च को बेदी पूजन और 25 मार्च को विशाल भंडारा का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर स्थानीय सांसद एवं विधायक को भी आमंत्रित किया गया है। मंदिर समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य आयोजन को सफल बनाने में जुटे हैं। सचिव प्रदीप प्रसाद समेत अन्य सदस्यों की उपस्थिति में शहरवासियों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धार्मिक कार्यक्रम में भाग लें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...