गोड्डा, मई 13 -- गोड्डा एक प्रतिनिधि । देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद सराफा बाजार में बेचैनी बढ़ने लगी है। जिले के छोटे बड़े ज्वेलर्स, सुनार और कारीगरों के सामने कारोबार प्रभावित होने का खतरा मंडराने लगा है। हालांकि फिलहाल बाजार पूरी तरह मंद नहीं पड़ा है, लेकिन ग्राहकों के मन में सोना खरीदने को लेकर डर और असमंजस जरूर दिख रहा है। इसका असर धीरे धीरे बिक्री पर भी पड़ने लगा है। यह भी पढ़ें- संकट में सर्राफा कारोबार, बढ़ती अनिश्चितता से ज्वेलरी बाजार बेचैनबिक्री पर असर स्थानीय शिवपुर निवासी सोना चांदी कारोबारी राजेश स्वर्णकार और बुननु स्वर्णकार ने बताया कि जिलेभर में छोटे बड़े करीब पांच हजार ज्वेलरी दुकान संचालित हैं। इन दुकानों से जुड़े निर्माण कार्य करने वाले, पॉलिश और फिनिशिंग का काम करने वाले अलग अलग लगभग 15 हजार कारीगर और...