कानपुर, मई 24 -- कानपुर। विश्व दूरसंचार एवं सूचना समाज दिवस पर द इंस्टीट्यूशन ऑफ इलेक्ट्रानिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियर्स कानपुर केंद्र की ओर से व्याख्यान का आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम सुदृढ़ एवं परस्पर जुड़े विश्व के लिए डिजिटल जीवनरेखाओं को सशक्त बनाना विषय पर था। शुभारंभ आईईटीई कानपुर केंद्र के अध्यक्ष प्रो. नरेंद्र कोहली, द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स कानपुर लोकल सेंटर के अध्यक्ष प्रो. रघुराज सिंह, प्रो. जे रामकुमार ने किया। मुख्य वक्ता डॉ. अंकिता कुमारी ने कहा कि डिजिटल युग में दूरसंचार नेटवर्क केवल सूचना के आदान-प्रदान का माध्यम नहीं है, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, बैंकिंग, आपदा प्रबंधन और शासन व्यवस्था जैसी आवश्यक सेवाओं की जीवनरेखा बन चुके हैं। एक सुदृढ़ एवं लचीला डिजिटल नेटवर्क समाज को संकट की परिस्थितियों में भी जोड़े रखने की क्षम...