फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 8 -- फर्रुखाबाद। ट्रांसपोर्ट कारोबार इन दिनों बड़े संकट से गुजर रहा है। व्हीकल लोकेशन ट्रेकिंग डिवाइस (वीएलटीडी) की अनिवार्यता और ने ट्रक कारोबारियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। महंगी डिवाइस, फिटनेस और परमिट में अड़चन के चलते सौ ट्रकों के पहिये थम गए हैं। इसका असर न केवल ट्रांसपोर्ट कारोबार पर पड़ा है बल्कि मालभाड़ा, बाजार की सप्लाई और सरकारी राजस्व तक प्रभावित होने लगा है। ट्रांसपोर्ट कारोबारी पंकज मिश्रा का आरोप है कि जिन कंपनियों को डिवाइस लगाने का अधिकार दिया गया है, वे मनमाने दाम वसूल रही हैं। हरियाणा और उत्तराखंड जैसे राज्यों में यही डिवाइस जहां कम कीमत पर उपलब्ध है, वहीं उत्तर प्रदेश में ट्रक मालिकों से दोगुनी तक रकम वसूली जा रही है। इसके चलते छोटे ट्रांसपोर्टर सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। जिले में 350 ट्रक है। इसमें स...