रांची, जुलाई 1 -- रांची के घरेलू पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) उपभोक्ताओं को जल्द ही निर्बाध गैस आपूर्ति की सुविधा मिलने जा रही है। गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (गेल) शहर में डबल फीड नेटवर्क विकसित कर रही है, जिससे किसी एक पाइपलाइन में खराबी या क्षति आने की स्थिति में भी दूसरे मार्ग से गैस की आपूर्ति जारी रहेगी। इस व्यवस्था का फायदा यह होगा कि जिन उपभोक्ताओं के घरों में पीएनजी कनेक्शन है, उनके यहां गैस आपूर्ति बिना किसी बाधा के जारी रहेगी। गेल के मुताबिक, वर्तमान में शहर में करीब 26 हजार घरेलू पीएनजी उपभोक्ता हैं। इनमें से लगभग 70 प्रतिशत उपभोक्ताओं को डबल फीड नेटवर्क से जोड़ दिया गया है, जबकि शेष 30 प्रतिशत क्षेत्रों में पाइपलाइन विस्तार का कार्य तेजी से किया जा रहा है। गेल का लक्ष्य अगले छह माह के भीतर पूरे शहर में इस परियोजना को पूरा कर ...