नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- ईरान और अमेरिका के बीच शांति वार्ता विफल होने के बाद होर्मुज को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। हालांकि भारत के लिए एक राहत भरी खबर है। भारत के जहाजों को होर्मुज से गुजरने देने को लेकर ईरान ने सकारात्मक रुख दिखाया है। भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फताली ने सोमवार को इस बारे में बयान दिया। बता दें कि फरवरी में शुरू हुए ईरान-अमेरिका युद्ध के बाद से स्ट्रेट होर्मुज से ईंधन लदे जहाजों का गुजरना कम हो गया है। इस रास्ते से भारत का 40 फीसदी कच्चा तेल आता है। हालांकि कुछ जहाजों को गुजरने की अनुमति दी गई थी, लेकिन फिर भी ट्रैफिक पहले जैसा नहीं है।नाकाम वार्ता पर क्या कहामोहम्मद फताली ने कहाकि इस्लामाबाद में हुई बातचीत के दौरान अमेरिकी की मांगें अवैध थीं। हमने घोषणा की है कि अगर वे हमारी शर्तें स्वीकार करते हैं, तो हम बातचीत के ल...