पटना, मार्च 27 -- राजद सांसद संजय यादव ने कहा है कि देश में आपदा, संकट और मुश्किल समय में एयरलाइंस, एंबुलेंस एप आधारित टैक्सी सेवाओं की डायनामिक प्राइसिंग को नियंत्रित किया जाए। शुक्रवार को राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान उन्होंने कहा कि जब देश किसी भी प्रकार के संकट से गुजरता है, जैसे कभी कोई आतंकी हमला, प्राकृतिक आपदा या दुर्घटनाएं होती हैं तो कुछ कंपनियां, विशेष रूप से एयरलाइंस और निजी परिवहन सेवाएं इस आपदा को मुनाफे के अवसर में बदल देती हैं। यह दुख में शुद्ध रूप से अवसर तलाशने की निर्मम और निर्दयी मानसिकता है। उन्होंने मांग की कि सरकार राष्ट्रीय आपदा यात्रा प्रोटोकॉल बनाए। किसी क्षेत्र में आतंकवादी हमला, प्राकृतिक या अप्राकृतिक आपदा, बड़े पैमाने पर परिवहन संकट घोषित हो, एयरलाइन व्यवस्था पर नियंत्रण हो। आपदा के समय डायनामिक प्राइसिंग पर...