नई दिल्ली, मार्च 27 -- मध्य पूर्व इस वक्त बारूद के ढेर पर बैठा है। ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच चल रहे सीधे युद्ध ने दुनिया भर की सप्लाई चेन की कमर तोड़ दी है। इस युद्ध का सबसे बड़ा और सीधा असर भारत की रसोई गैस (LPG) और औद्योगिक आपूर्ति पर पड़ रहा है। इसी भू-राजनीतिक संकट को भांपते हुए भारत ने एक बड़ा कूटनीतिक 'मास्टरस्ट्रोक' खेला है और अपनी नजरें 20 हजार किलोमीटर दूर दक्षिण अमेरिकी देश अर्जेंटीना पर गड़ा दी हैं। दरअसल ईरान युद्ध के चलते स्ट्रेट ऑफ होर्मुज लगभग बंद है। इसके कारण भारत के लगभग 60% LPG आयात पर असर पड़ा है, जो घरेलू रसोई गैस की मुख्य सप्लाई है। ऐसे में भारत ने अर्जेंटीना का रुख किया है। यह न सिर्फ भारत की ऊर्जा सुरक्षा मजबूत कर रहा है, बल्कि अर्जेंटीना की खराब आर्थिक हालत को भी संभालने में मदद कर रहा है। इसके अलावा, भारत अब ...