नई दिल्ली, मार्च 26 -- ईरान युद्ध की वजह से प्रभावित हुई ईंधन आपूर्ति के बाद देश के कई होटलों में LPG चार्ज जैसे शुल्क वसूले जा रहे थे। अब सरकार ने इसके खिलाफ चेतावनी जारी की है। केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने बुधवार को होटलों और रेस्टोरेंट को चेतावनी दी है कि अगर वे खाने के बिल में LPG चार्ज, गैस सरचार्ज और ईंधन लागत वसूली जैसे अतिरिक्त शुल्क लगाते पाए गए, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। CCPA ने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों का हवाला देते हुए एक एडवाइजरी जारी की है। CCPA ने कहा है कि राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन (NCH) पर मिली शिकायतें और मीडिया रिपोर्ट्स में यह पाया गया कि कि कुछ होटल और रेस्टोरेंट मेनू में दिखाए गए खाने-पीने की चीजों की कीमतों और लागू टैक्स के अलावा, उपभोक्ता के बिल में डिफ़ॉल्ट रूप से ऐसे ...