नई दिल्ली, मार्च 14 -- LPG Crisis: घरेलू एलपीजी सिलेंडर के शॉर्टेज की खबरों के बीच केंद्र सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि उसने संशोधित आपूर्ति आदेश के तहत पाइपलाइन से नेचुरल गैस कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को घरेलू एलपीजी सिलेंडर रखने, लेने या फीलिंग से रोक दिया है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि संशोधन के तहत सरकारी तेल कंपनियों को उन उपभोक्ताओं को एलपीजी कनेक्शन या रिफिल देने से भी प्रतिबंधित किया गया है जिनके पास पहले से ही पीएनजी कनेक्शन हैं। यह भी पढ़ें- अडानी के इस शेयर पर जेफरीज फिदा, 52 वीक लो पर कर रहा ट्रेड, अब 73% उछलेगा भाव! बता दें कि केंद्र सरकार ने पाइप से मिलने वाली रसोई गैस (पीएनजी) नेटवर्क के करीब रहने वाले लगभग 60 लाख परिवारों से इस सुविधा को अपनाने का अनुरोध क...