नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। केंद्र सरकार ने कहा है कि पश्चिम एशिया संकट और फार्मास्यूटिकल इनपुट्स की वैश्विक सप्लाई चेन में आई रुकावटों के बावजूद दवाओं और फार्मास्यूटिकल्स की कीमतों में कोई वृद्धि नहीं हुई है। इसके साथ सरकार ने एक बार फिर दोहराया है कि पेट्रोलियम पदार्थ पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, कोई कमी नहीं है। रसायन और उर्वरक मंत्रालय के संयुक्त सचिव सत्यप्रकाश टीएल ने अंतर मंत्रालयी प्रेस कांफ्रेस में कहा कि जरूरी दवाइयों के उत्पादन में कोई रुकावट नहीं आए, इसके लिए संबंधित मंत्रालयों के साथ मिलकर तालमेल मिलाकर काम कर रही है। फॉर्मोस्यूटिकल में इस्तेमाल होने वाले 40 पेट्रोकेमिकल उत्पादों पर एक अप्रैल से सीमा शुल्क (कस्टम ड्यूटी) घटाकर शून्य कर दिया है।पेट्रोलियम मंत्रालय में संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा क...