अररिया, मार्च 6 -- फारबिसगंज,निज संवाददाता। खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव का असर अब भारत-नेपाल सीमावर्ती फारबिसगंज अनुमंडल इलाकों में भी दिखाई देने लगी है। संभावित तेल संकट की आशंका के बीच सीमावर्ती क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर ग्राहकों की भीड़ बढ़ गई है। लोग आने वाले दिनों में तेल की कमी और कीमतों में संभावित बढ़ोतरी की आशंका को देखते हुए अपने दोपहिया और चारपहिया वाहनों की टंकियां फूल करवा रहे हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोग पेट्रोल और डीजल का अतिरिक्त स्टॉक करने लगे हैं। खासकर फारबिसगंज, नरपतगंज,बथनाहा सहित आसपास के इलाकों में संचालित पेट्रोल पंपों पर इन दिनों सामान्य दिनों की तुलना में अधिक भीड़ देखी जा रही है। सुबह से लेकर देर शाम तक पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं। कई जगहों पर ग्राहक अपने वाहनों की टंकी फूल कराने के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.