बिहारशरीफ, मार्च 20 -- हिन्दुस्तान एक्सक्लूसिव संकट : गर्मी आने से पहले ही पाताल की ओर खिसका पानी एकंगरसराय और परवलपुर प्रखंड डेंजर जोन की श्रेणी में 4 प्रखंडों की 32 पंचायतों में 50 फीट से नीचे गया जलस्तर मई व जून की गर्मी अभी बाकी फिर पानी को मचेगा कोहराम फोटो पानी : सूखी पड़ी शहर के बगल से गुजरने वाली पंचाने नदी। बिहारशरीफ, कार्यालय प्रतिनिधि। गर्मी ने अभी पूरी तरह से अपने तेवर भी नहीं दिखाए हैं और नालंदा का भू-जलस्तर पाताल की ओर खिसकने लगा है। चिंता यह भी कि मई और जून की भीषण गर्मी आनी बाकी है। बावजूद, एकंगरसराय और परबलपुर प्रखंड डेंजर जोन की श्रेणी में आ गये हैं। इतना ही नहीं, चार प्रखंडों की 32 पंचायतें भी इस श्रेणी में शामिल हो गयी हैं। यानी इन प्रखंड व पंचायतों में 50 फीट या उससे भी नीचे भू-जलस्तर है। घटते जलस्तर के बीच हैंडपम्पों...