रुडकी, दिसम्बर 19 -- शुक्रवार को घने कोहरे के अलावा शीतलहर से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। ट्रेने ही नहीं दूसरे सवारी वाहन भी धीमी रफ्तार से चले। इससे लोगों को अपनी मंजिल तक जाने में ज्यादा समय लगा। बाजार सुनसान रहे, जबकि रेलवे स्टेशन और बस अड्डों के मुसाफिर तथा सरकारी, निजी अस्पतालों में मरीज व उनके साथ आए लोग ठंड में इधर-उधर दुबके रहे। खेती किसानी के काम पर भी इसका असर पड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...