नवादा, जून 9 -- जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है, जिसके कारण बिजली उपकरणों पर लोड अत्यधिक बढ़ गया है। इस बढ़ते लोड की वजह से जिले में तकनीकी फॉल्ट और ओवरलोडिंग की गंभीर समस्या उत्पन्न हो रही है। विद्युत विभाग के अनुसार, वर्तमान में ओवरलोडिंग के कारण रोजाना लगभग 100 फ्यूज कॉल यानी सर्विस कम्प्लेन आ रहे हैं। हालांकि, इन चुनौतियों के बावजूद बिजली विभाग की तत्परता के चलते जिले में अघोषित या बड़े पावर कट की समस्या नहीं देखी जा रही है। ​ यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में पानी डालकर ठंडा कर रहे ट्रांसफार्मर बिजली संकट की स्थिति नवादा विद्युत विभाग के एसडीओ प्रत्यूष कुमार ने स्थिति को स्पष्ट करते हुए बताया कि जिले में बिजली संकट जैसी कोई स्थिति नहीं है और न ही विभाग की ओर से कोई बड़ी कटौती की जा रही है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी और कई बार हीटवेव के ...