हरिद्वार, दिसम्बर 30 -- धर्मनगरी हरिद्वार के प्रसिद्ध निरंजनी अखाड़ा स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर में नववर्ष की पूर्व संध्या पर भक्तिमय माहौल देखने को मिलेगा। 31 दिसंबर की शाम संगीतमय सुंदरकांड पाठ होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। इस मंदिर के व्यवस्थापक पुजारी अविनाश गिरी ने बताया कि विशेष धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत शाम 7:30 बजे होगी। सुंदरकांड पाठ की पूर्णाहुति के बाद भगवान हनुमान जी को भोग अर्पित किया जाएगा और श्रद्धालुओं में प्रसाद दिया जाएगा। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी ने कहा कि आज के समय में बड़ी संख्या में लोग नववर्ष की शुरुआत मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ करना चाहते हैं। इसी भावना के अनुरूप संकटमोचन हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ कराया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...