वाराणसी, मार्च 26 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। श्रीहनुमान ध्वजा प्रभातफेरी समिति की ओर से आयोजित प्रभातफेरी के सातवें दिन भक्तों ने 131 ध्वजाएं संकटामेचन भगवान को अर्पित कीं। 31 महिलाओं ने सजी हुई थाल से बजरंगली की आरती उतारी। सभी ने मंदिर परिसर में हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया। भक्तों में लड्डू का सवामनी प्रसाद वितरित किया गया। इससे पूर्व प्रभातफेरी दुर्गाकुंड स्थित धर्मसंघ शिक्षा मंडल के मुख्यद्वार से आरंभ हुई। मुख्य अतिथि पूर्वमंत्री एवं विधायक डॉ. नीलकंड तिवारी ने पुष्पसज्जित रथ पर विराजमान संकटमोचन की छवि की आरती उतारी। प्रभातफेरी रवींद्रपुरी, दुर्गाकुंड, त्रिदेव मंदिर होते हुए संकटमोचन मंदिर पहुंची। प्रभातफेरी में यतींद्र कथूरिया, वीरेंद्र सिंह, प्रमोद मिश्रा, डॉ. संजय गर्ग, डॉ. रितु गर्ग, नेशनल एंटी करप्शन से राष्ट्रीय सुरक्षा...