वाराणसी, अप्रैल 13 -- वाराणसी। संकट मोचन संगीत समारोह के दौरान सजाई गई कला दीर्घा में नगर के उदीयमान कलाकारों ने अपनी प्रतिभा से चमत्कृत किया। इसका एक सशक्त उदाहरण वह रंगोली बनी जिसमें मंदिर के मुख्यद्वार के ऊपर लगाए गए हनुमानजी की आकृति रंगोली में उतारी गई। राहुल बाबा के मार्गदर्शन में इस रंगोली को आंचल चौधरी की टीम ने आकार दिया। इस टीम की दो अन्य होनकार सदस्य निहारिका प्रधान और श्रुति सिंह रहीं। रंगोली के तीन तरफ जलाए गए दीपक इसके सौंदर्य में इजाफा करते दिखे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.