वाराणसी, मार्च 17 -- वाराणसी। हनुमान ध्वजा प्रभातफेरी के रजत जयंती वर्ष में विविध धार्मिक अनुष्ठान होंगे। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। संकटमोचन मंदिर में भक्तों के सहयोग से तैयार रजत ध्वजा अर्पण प्रमुख आयोजन होगा। करीब 25 वर्ष पुरानी प्रभातफेरी 19 मार्च से दो अप्रैल तक निकाली जाएगी। श्रीनगर कॉलोनी स्थित एक होटल में मंगलवार को समिति के अध्यक्ष कौशल शर्मा, कार्यक्रम संयोजक यतींद्र कथूरिया और मीडिया प्रभारी सुरेश तुलस्यान ने पत्रकारों को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हनुमान जयंती महोत्सव के अंतर्गत 19 मार्च को धर्मसंघ स्थित पातालेश्वर महादेव मंदिर में कार्यक्रम संयोजक यतींद्र कथूरिया सपरिवार रुद्राभिषेक करेंगे। प्रातः 5.40 बजे प्रभातफेरी निकाली जाएगी। रवींद्रपुरी, दुर्गाकुंड त्रिदेव मंदिर होते हुए वह संकटमोचन मंदिर पहुंचेगी। हनुमत प्रभु ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.