बेगुसराय, मार्च 25 -- नावकोठी, निज संवाददाता। प्रखंड के पहसारा गांव में आयोजित होने वाले नौ दिवसीय संकटमोचन पंचमुखी हनुमत महायज्ञ सह श्रीमद्भागवत कथा को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। संकटमोचन पंचमुखी हनुमत महायज्ञ की अग्नि अरणी मंथन से प्रज्जवलित की जाएगी। 26 मार्च से 3 अप्रैल तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन का शुभारंभ आज 551 कुंवारी कन्याओं की भव्य कलश शोभायात्रा के साथ होगा। इसे लेकर ग्रामीणों में उत्साह देखा जा रहा है। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से प्रारंभ होकर बभनगामा भगवती मंदिर, पहसारा शर्मा चौक, ठाकुरबाड़ी और मिर्जापुर होते हुए पुनः यज्ञ स्थल पर आकर समाप्त होगी। इससे पूर्व यज्ञ स्थल पर कन्याओं का पूजन किया जाएगा। आयोजन समिति के अध्यक्ष टुन्नी सिंह, उपेन्द्र सिंह, कारी सिंह एवं सचिव डॉ. विपिन कुमार ने बताया कि नौ दिवसीय इस महायज्ञ के द...