पूर्णिया, अप्रैल 19 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। निजी अस्पताल में भर्ती एक लीवर जॉन्डिस से पीड़ित रोगी को शनिवार को उस समय राहत मिली, जब समय पर रक्त की व्यवस्था हो सकी। डॉक्टरों ने मरीज को तत्काल चार यूनिट ब्लड की जरूरत बताई थी, लेकिन परिजन रक्त उपलब्ध नहीं करा पा रहे थे। संकट गहराने पर झंडा चौक के भुजा दुकानदार सुमन शाह ने विश्व हिन्दू युवा वाहिनी संघ के संगठन की नगर मंत्री काजल गुप्ता से मदद की गुहार लगाई। सूचना मिलते ही काजल गुप्ता ने मामला संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी तक पहुंचाई। जिसके बाद तुरंत रक्त की व्यवस्था कर दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.