मुंगेर, अप्रैल 17 -- मुंगेर, एक संवाददाता। नगर निगम मुंगेर के जलकल विभाग से सेवानिवृत्त कर्मी विनोद कुमार ने षष्टम वेतनमान की बकाया राशि के भुगतान को लेकर गंभीर कदम उठाते हुए आत्मदाह की चेतावनी दी है। इस चेतावनी के बाद नगर निगम कार्यालय में हड़कंप की स्थिति उत्पन्न हो गई है। 16 अप्रैल को नगर आयुक्त को दिए गए आवेदन में विनोद कुमार ने कहा है कि, उनका षष्टम वेतनमान का बकाया लंबे समय से लंबित है। कई बार आवेदन देने के बावजूद अब तक भुगतान नहीं किया गया है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि, डीएम मुंगेर के निर्देश के बाद भी संबंधित विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई।सेवानिवृत्त यह भी पढ़ें- बकाया मानदेय और ईपीएफ की मांग को लेकर प्रदर्शन कर्मी के अनुसार, बकाया राशि नहीं मिलने से उनके परिवार के भरण-पोषण में गंभीर कठिनाइयां उत्पन्न हो गई हैं, जिससे व...