नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- लोकसभा में गुरुवार को संविधान (131वां) संशोधन विधेयक 2026, परिसीमन विधेयक, 2026 और संघ राज्य विधि (संशोधन) विधेयक, 2026 पेश किए गए। अखिलेश यादव ने परिसीमन विधेयक और महिला आरक्षण विधेयक पर लोकसभा में बयान देते हुए सरकार पर निशाना साधा। अखिलेश ने कहा कि सपा महिला आरक्षण के पक्ष में है और हमारा इतिहास रहा है कि महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम किया है। लेकिन जिस तरह की बातें सुनने को मिल रही है, भाजपा नारी को नारा बनाने की कोशिश कर रही है। जिन्होंने नारी को अपने संगठन में नहीं रखा, उनके मान सम्मान के लिए कैसे रखेंगे। अगर यह बात गलत है तो जिस पैरेंटल संगठन से निकले हैं, उसमें मान सम्मान के लिए कितनी नारी है, यह बता दीजिए। भाजपा एनडीए की 21 जगह सरकारें हैं, वहां कितनी महिला मुख्यमंत्री हैं। दिल्ली की सीएम हाफ सीएम हैं और वह...