आगरा, फरवरी 5 -- ईदगाह बस स्टेशन पर गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रीय ध्वज को मेज पोश की तरह इस्तेमाल करने के एडिट वायरल फोटो के मामले में ईदगाह डिपो के कर्मचारियों व अधिकारियों ने घोर निंदा की है। रोडवेज कर्मियों का कहना है कि ऐसी भ्रामक, बनावटी, षड्यंत्रकारी फोटो वायरल करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह बड़ी धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया था। समारोह में राष्ट्रीय ध्वज का इस्तेमाल मेजपोश के रूप में नहीं हुआ था। कार्यक्रम की मूल फोटो, वीडियो व सीसीटीवी कैमरा की फुटेज इसकी सत्यता को प्रमाणित करते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.