बिहारशरीफ, जून 10 -- श्वेत क्रांति : नवादा-नालंदा व शेखपुरा जिलों में 1237 दुग्ध संग्रहण समितियां बनेंगी तीनों जिलों के 2.47 लाख महिला किसानों के जीवन खुशहाल करने की बनी रणनीति पर काम शुरू खेती के साथ पशुपालन से जोड़कर किसानों के जीवन में बहार लाने की है योजना पशुपालन से आम लोगों को आत्मनिर्भर बनाने में पहल करेगी पशु सखी लक्षित किसानों को नालंदा डेयरी में दिया जाने लगा प्रशिक्षण फोटो: अरविंद कुमार : बिहारशरीफ में बुधवार को नवादा की जीविका दीदियों को प्रशिक्षण देते नालंदा डेयरी के सीईओ अरविंद कुमार सिन्हा व अन्य। बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। पशुपालन से जुड़कर किसान अपने आर्थिक हालात को बेहतर बना सकते हैं। इसको धरातल पर उतारने के उद्देश्य से नालंदा, नवादा व शेखपुरा जिलों में चालू वित्तय साल में एक हजार 237 दुग्ध संग्रहण समितियां बनायी जाएंगी। ...