नई दिल्ली, जुलाई 31 -- 'कसौटी जिंदगी की' फेम श्वेता तिवारी के एक्स-हस्बैंड राजा चौधरी इन दिनों अपने इंटरव्यू को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। राजा अपने और श्वेता को लेकर कई बातों पर खुलकर बात करते नजर आ रहे हैं। हाल ही में राजा ने एक्स वाइफ श्वेता पर कई चौंकाने वाले आरोप भी लगाए थे। यही नहीं राजा ने अब अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने के मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। अब इस पूरे मामले पर राजा ने अपना पक्ष रखा है।पहले जानते हैं क्या है 93 लाख के फ्लैट वाला मामला दरअसल, श्वेता तिवारी ने तलाक के समय हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी लीगल टीम ने शुरुआत में राजा चौधरी के सामने उनके और बेटी पलक तिवारी के नाम पर एक प्रॉपर्टी की ज्वाइंट ओनरशिप रखने का प्रस्ताव रखा था, जिसे उनके एक्स पति ने ठुकरा दि...