नई दिल्ली, जुलाई 28 -- श्वेता तिवारी के पहले पति राजा चौधरी थे। दोनों ने कुछ समय के रिलेशन के बाद शादी की थी। हालांकि दोनों की शादी ज्यादा चली नहीं और बहुत ही बुरे तरीके से यह रिश्ता खत्म हुआ। दोनों ने एक-दूसरे पर कई आरोप लगाए थे। यहां तक कि बात पुलिस तक पहुंच गई थी। खैर अब राजा ने एक बार फिर श्वेता को लेकर बात की और दावा किया है कि एक्ट्रेस का कसौटी जिंदगी की के अपने को-स्टार सीजेन खान के साथ अफेयर था।राजा का दावा- श्वेता और सीजेन का था अफेयर राजा ने सिद्धार्थ कनन के पॉडकास्ट में कहा, 'श्वेता का सीजेन के साथ अफेयर था, वैसे सिर्फ सीजेन नहीं उनका हर किसी के साथ अफेयर था। मैंने जो देखा था उस समय वो प्रूफ था। वह उसके साथ काम करती थीं, उसके घर रहती थीं। हमारे कॉमन फ्रेंड ने बताया था कि श्वेता, सीजेन के साथ उनके घर आती थीं। यहां तक कि सीजेन ने...