धनबाद, फरवरी 16 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता जामाडोबा पंजाबी धौड़ा में शनिवार को किन्नरों के दो गुटों में हुई मारपीट के मामले में रविवार को एसएनएमएमसीएच में पीड़ितों का फर्द बयान हुआ। श्वेता किन्नर ने सरायढेला पुलिस को दिए बयान में छह किन्नरों के खिलाफ नामजद व पांच अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमला करने की शिकायत की है। पुलिस को छमछम देवी की पुत्री श्वेता ने बताया कि रूमा किन्नर, सोनी किन्नर, दीपिका किन्नर, खुशी किन्नर, निधि किन्नर और निर्मला किन्नर के बहकावे में आकर पांच किन्नरों ने उनलोगों के साथ लाठी-डंडे से हमला किया। हमले में शिवानी किन्नर और संध्या किन्नर गंभीर रूप से घायल हुई हैं। दोनों का एसएनएमएमसीएच में इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.