लखनऊ, सितम्बर 8 -- लखनऊ, संवाददाता। दादा बाड़ी, ठाकुरगंज स्थित जैन श्वेतांबर मंदिर में मंगलवार से पर्यूषण पर्व आरंभ हुआ। जिसमें साध्वी अर्चना व यशोगुणा महाराज ने पर्युषण के छह कर्तव्यों अहिंसा, अट्ठम व्रत, क्षमायाचना, साधर्मिक भक्ति, चैत्य परिपाटी पर प्रकाश डाला। यहां पर्व 15 सितम्बर तक मनाया जाएगा।पर्व के पहले दिन का आरंभ सामूहिक प्रतिक्रमण द्वारा आत्मा को निर्मल बनाकर किया गया। इसके बाद विराजमान तीर्थंकर भगवान सीमंधर स्वामी का उत्तम जल, दूध, केसर चंदन, पुष्प, धूप, दीपक, अक्षत, नैवेद्य, फल से पूजा की गई। सामर्थनुसार कई तप-व्रत हुए। सायंकालीन प्रतिक्रमण के बाद भक्ति संध्या में वाद्य यंत्रों के साथ भक्ति गीत व धार्मिक प्रतियोगिता आयोजित हुई। यह भी पढ़ें- खाद्य संयम दिवस के साथ शुरू हुआ पर्युषण महापर्व, आत्मसंयम का दिया संदेश जिसमें विलियम ज...