भदोही, मार्च 7 -- भदोही, संवाददाता।अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने को पुलिस सक्रिय है। इसी कड़ी में डॉग स्क्वॉड ने सफलता दिलाने में मदद की। अत्याधुनिक प्रशिक्षण प्राप्त स्निफर डॉग्स की सहायता से चोरी, लूट, हत्या एवं डकैती जैसे गंभीर अपराधों में सफलताएं मिल रही हैं। अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया कि डॉग स्क्वॉड के श्वान मैक्रो (स्वान) का चयन पुलिस महानिरीक्षक, पीएसी मध्य जोन एवं सचिव उत्तर प्रदेश पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड, लखनऊ द्वारा 69वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट 2025-26 में भाग लेने के लिए किया गया है। उक्त प्रतियोगिता महाराष्ट्र पुलिस द्वारा नागपुर में 28 मार्च से दो अप्रैल तक आयोजित है। श्वान मैक्रो ने पंचकूला, हरियाणा से नौ माह की विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया है। अपने बैच में टॉप-पांच कैडेट्स में स्थान प्राप्त किया था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.