लखनऊ, सितम्बर 9 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों के अभिभावकों को भी सम्मानित किया जाएगा। कक्षा में सर्वाधिक अंक व उपस्थिति वाले छात्रों के साथ-साथ उनके अभिभावकों का भी सम्मान होगा। सभी स्कूलों में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा।

पुरस्कार वितरण समारोह के आयोजन के लिए गाइडलाइन महानिदेशक, स्कूल शिक्षा मोनिका रानी की ओर से विद्यालयों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों व उनके अभिभावकों को सम्मानित किए जाने के लिए गाइडलाइन जारी की है। प्रत्येक विद्यालयों को पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित करने के लिए 5000 रुपये की धनराशि भी भेजी गई है। प्रत्येक कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एक-एक विद्यार्थी को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रत्येक कक्षा में सर्वाधिक उपस्थिति वाले छात्र ...