पटना, अगस्त 8 -- बिहार विधानमंडल पुस्तकालय का विकास देश के सर्वश्रेष्ठ पुस्तकालयों की तर्ज पर किया जाएगा। शनिवार को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में बैठक आयोजित की गयी। इसमें राज्य के प्रमुख पुस्तकालयों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा भी की गयी। अन्य राज्यों के पुस्तकालयों की व्यवस्थाओं का अध्ययन करने के लिए विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव की अध्यक्षता में सभा सचिवालय एवं शिक्षा विभाग की एक संयुक्त टीम दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के पांच दिवसीय स्थल अध्ययन दौरे पर भेजने का निर्णय लिया गया। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा है कि पुस्तकालय केवल पुस्तकों का संग्रह नहीं, बल्कि ज्ञान का जीवंत भंडार हैं। आधुनिक युग में इनका स्वरूप अत्यंत समृद्ध और तकनीकी रूप से उन्नत होना चाहिए। पुस्तकालयों के भवनों के...