औरैया, अप्रैल 1 -- अजीतमल। पीएमश्री प्राथमिक विद्यालय नवीनगर की प्रधानाध्यापिका संगीता तिवारी को सर्वाधिक छात्र नामांकन कराने पर सम्मानित किया गया। ककोर मुख्यालय में आयोजित स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे समेत अधिकारियों ने प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों व शिक्षकों ने बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...