लखनऊ, दिसम्बर 30 -- लखनऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान के 49वें स्थापना दिवस पर हिन्दी भवन के निराला सभागार में भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन हुआ। यहां भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की कई कविताओं का पाठ भी किया गया। पद्मश्री डॉ. विद्या विन्दु सिंह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का स्वभाव काफी सरल व सौम्य था। उन्होंने कहा कि आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी को जानने के लिए उनके ग्रंथों का अध्ययन करने की जरूरत है। साथ ही ठाकुर प्रसाद सिंह के व्यक्तित्व को सरल व मिलनसार बताया। डॉ. सुधाकर अदीब ने कहा कि अटल श्रेष्ठ कवि, महान राजनेता व साहित्य के अप्रतिम व्यक्तित्व के धनी थे। वे कुशल कवि, राजनीतिज्ञ, प्रकांड विद्वान, साहित्यिक रुचि के धनी थे। डॉ. सुधाकर ने उनकी कविताओं पर भी चर्चा की। कार्यक्रम का संच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.