बागपत, मार्च 15 -- रविवार को नगर के आर्य समाज भवन व पट्टी चौधरान में यज्ञ आयोजित किए गए। जिसमे राजेंद्र आर्य ने कर्म पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्रेष्ठ कर्म ही मनुष्य को सुख की अनुभूति कराते हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अच्छे कर्म करने चाहिए। कहा कि मनुष्य को सुख-दुख की अनुभूति अपने कर्मों के फल के अनुसार प्राप्त होती है। डॉ़ ओमवीर सिंह आर्य ने बताया कि 21 मार्च को दोपहर दो बजे बावली रोड पर नवनिर्मित यज्ञशाला का उद्घाटन किया जाएगा। जो कि आर्य समाज सार्वदेशिक के प्रधान स्वामी आर्यवेश द्वारा किया जाएगा। इस दौरान आचार्य समरभानु, डॉ़ हरपाल सिंह, हरबीर सिंह, जसवीर मलिक, अमित तोमर, बिजेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.