मऊ, जुलाई 24 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील अंतर्गत बड़ागांव के धरौली स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय ने शिक्षा के क्षेत्र में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। भारत सरकार की श्रेष्ठा योजना के अंतर्गत विद्यालय के छात्र सत्यम तथा पूर्व छात्र शिवम का चयन वाराणसी के प्रतिष्ठित डॉ.ए.एल इशरत मेमोरियल स्कूल में अध्ययन के लिए हुआ है। इस उपलब्धि पर विद्यालय में प्रधानाध्यापक डॉ.रामविलास भारती के नेतृत्व में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी धर्मेन्द्र कुमार तथा अध्यक्षता कर रहे पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक शिवचंद्र राम ने चयनित विद्यार्थियों को स्मृति-चिन्ह एवं उनके अभिभावकों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। प्रधानाध्यापक डॉ.रामविलास भारती ने कहा कि श्रेष्ठा योजना सामाजिक एवं शैक्षिक समानता की दिशा म...