जमशेदपुर, मार्च 8 -- उत्तर प्रदेश पुलिस में इंस्पेक्टर कदमा निवासी तीरंदाज श्रेय भारद्वाज ने छत्तीसगढ़ के दुर्ग-भिलाई में आयोजित 14वीं ऑल इंडिया पुलिस आर्चरी चैंपियनशिप में ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया है। प्रतियोगिता में उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कुल 7 पदक अपने नाम किए, जिसमें दो स्वर्ण, चार रजत और एक कांस्य पदक शामिल है। इसके साथ ही श्रेय ने 30 मीटर स्पर्धा में भी नया रिकॉर्ड कायम किया है। उन्होंने अपने ही पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 360 में से 356 के स्कोर को पीछे छोड़ 360 में 357 अंक हासिल कर नया रिकॉर्ड बनाया है। श्रेय की इस उपलब्धि से जमशेदपुर और टाटा आर्चरी एकेडमी का नाम देशभर में गौरवान्वित हुआ है। उनकी इस सफलता पर खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है।यह प्रतियोगिता गत 23 से 27 फरवर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.