वाराणसी, मार्च 18 -- वाराणसी। आरक्षी (कुशल खिलाड़ी) श्रेय भारद्वाज को निरीक्षक पद पर पदोन्नति मिली है। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने मंगलवार को स्टार लगाकर उन्हें सम्मानित किया। सीपी ने बताया कि उत्कृष्ट सेवा, अनुशासन एवं खेल उपलब्धियों के आधार पर शासन एवं पुलिस मुख्यालय के आदेशों पर श्रेय भारद्वाज को निरीक्षक को आउट ऑफ टर्न पदोन्नति दी गई। उन्होंने बताया कि भिलाई, छत्तीसगढ़ में आयोजित 14वीं अखिल भारतीय पुलिस आर्चरी चैंपियनशिप में श्रेय भारद्वाज ने दो स्वर्ण पदक, चार रजत पदक, एक कांस्य पदक प्राप्त हासिल किए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...