मुजफ्फरपुर, सितम्बर 30 -- कांटी। स्थानीय शूटिंग अकादमी की निशानेबाज श्रेया भारद्वाज ने इंडिया ओपन प्रतियोगिता में दो रजत व एक कांस्य पदक जीता है। पश्चिम बंगाल के आसनसोल राइफल क्लब में बीते दिनों प्रतियोगिता आयोजित हुई थी। मुख्य कोच व प्रशिक्षक अमित घंसेला, उज्ज्वल कुमार, चंदा कुमारी, ऋषु आर्या, अमर सिंह, रंजन कुमार, धीरेंद्र भारद्वाज, अरिंजय राज सिंह, सूरज कुमार, अनिरुद्ध सिंह आदि ने श्रेया को उसकी उपलब्धि पर बधाई दी है। यह भी पढ़ें- खेल : नीरू-चेनाई ने मिश्रित ट्रैप में सोने पर साधा निशाना

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...