फतेहपुर, अप्रैल 5 -- फतेहपुर। ऑनलाइन ठगी के फर्जी मैरिज ब्यूरो प्रकरण की जांच तेज हो गई है। क्राइम ब्रांच को मामले की जांच सौंपे जाने के बाद पूरे नेटवर्क की परतें खोलने की कवायद तेज हो गई है। इसी बीच मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजी गई श्रेया की ओर से कोर्ट में दाखिल जमानत अर्जी पर आठ अप्रैल को सुनवाई होनी है। जिस पर पुलिस की ओर से जमानत के विरोध में जवाब दाखिल किया जाएगा। पुलिस की अब तक की जांच में सामने आया है कि श्रेया गिरोह में टीम लीडर की भूमिका में सक्रिय रही है। कॉल सेंटर के संचालन, फर्जी प्रोफाइल भेजने व बातचीत कराने में उसकी सीधी भागीदारी रही है। पुलिस ने इसे संगठित साइबर अपराध माना है। ऐसे में श्रेया को जमानत मिल पाना मुश्किल नजर आ रहा है। वहीं पुलिस सूत्रों की मानें तो पुलिस अब श्रेया को कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ की तैयारी कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.