दरभंगा, जुलाई 18 -- दरभंगा। नीट के प्रकाशित रिजल्ट में शुक्रवार को मनीगाछी प्रखंड के रमीदपुर माऊंबेहट निवासी शिक्षक रामभूषण झा एवं सुमित्रा झा की सुपुत्री श्रेया झा नीट प्रवेश परीक्षा में 606 अंक प्राप्त कर 8168 रैंक पाने में सफल हुई है। श्रेया के मामा प्रधानाध्यापक नरेंद्र झा ने बताया कि श्रेया आरंभिक काल से ही बहुत परिश्रमी रही। 10वीं में 94.2 प्रतिशत तथा 12वीं में 90.4 प्रतिशत अंक हासिल किये थे। 10वीं एवं 12वीं रांची से की। श्रेया की इस सफलता पर उसके अपने गांव-समाज एवं नानी गांव में भी हर्ष का माहौल है। यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: जिले के कई छात्र-छात्राओं ने नीट में लहराया परचम, छाई खुशी यह भी पढ़ें- Banka News: अमरपुर के तीन बच्चों ने नीट परीक्षा में पाई सफलता यह भी पढ़ें- Palamu News: जिला स्कूल के छात्र ऋषि को मिला नीट में 12 हजार...