रांची, जुलाई 30 -- रांची। टूरियन वर्ल्ड स्कूल में 27 से 30 जुलाई तक आयोजित सीबीएसई पूर्वी क्षेत्र तीरंदाजी प्रतियोगिता में झारखंड की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। गुमला की होनहार तीरंदाज श्रेया उरांव ने 40 मीटर दूरी स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। अनुष्का तिवारी ने कांस्य पदक जीता। दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों, प्रशिक्षकों एवं अभिभावकों ने हर्ष व्यक्त किया। उनकी सफलता युवा तीरंदाजों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भाग लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...